Xiaomi ने पिछले साल मई में 200W फास्ट चार्जिंग फीचर और 120W वायरलेस HyperCharge टेक्नोलॉजी को अनाउंस किया था। 200W फास्ट वायर्ड चार्जर को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में यूज होगा। हालांकि, कंपनी की 120W वायरलेस चार्जिंग फीचर के बारे में फिलहाल कोई डिटेल नहीं आई है।
शाओमी के अलावा Vivo के सब ब्रांड iQOO के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में भी 200W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। बजट डिवाइस बनाने वाली कंपनी Infinix ने भी 180W फास्ट चार्जिंग फीचर पिछले महीने अनाउंस की है, जिसे Infinix Zero Ultra 5G फोन में यूज किया जा सकता है।
Also Read – PlaylistPush .Com से Spotify Music Review & TikTok वीडियो बनाकर पैसे कमाए
3C लिस्टिंग में सामने आई डिटेल
चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3C पर Xiaomi के 200W वाले पावर अडैप्टर को सर्टिफाइड किया गया है, जिसका मॉडल नंबर MDY-13-EU है। सर्टिफिकेशन साइट पर इसकी कुछ डिटेल्स भी सामने आई है, जिसमें इसकी चार्जिंग स्पीड 20V/10A (200W) मेंशन किया गया है। साथ ही, यह 5V3A, 9V3A, 11V6A और 17V10A चार्जिंग के साथ कम्पैटिबल है। 3C लिस्टिंग में आए इस चार्जर को अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में यूज किया जा सकता है।
ऐसा दावा किया जा रहा है कि Xiaomi का 200W वाला चार्जर 10 मिनट के अंदर में स्मार्टफोन को फुल चार्ज कर देगा। कंपनी ने इस चार्जर को Mi 10 Ultra फोन के साथ डेमो किया था, जिसमें फोन की 4,500mAh की बैटरी 10 मिनट से कम समय में फुल चार्ज हो गई। डेमो वीडियो जारी होने के बाद कंपनी ने दावा किया था कि यह चार्जर 4,000mAh की बैटरी को 3 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज कर देता है। वहीं, अगले 5 मिनट यानी कुल 8 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर सकता है।
इस फोन में होगा यूज!
iQOO इस महीने 200W फास्ट चार्जर वाला पहला फोन लॉन्च करेगा। अपकमिंग iQOO 10 Pro में इस फीचर को यूज किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि iQOO 10 में 120W फास्ट चार्जिंग फीचर यूज किया जाएगा। Xiaomi Mi Mix 5 को आने वाले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है, जिसमें कंपनी इस HyperCharge फीचर यूज कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक डिटेल शेयर नहीं की गई है।